अनुसूचित जाति मोर्चा बलरामपुर का जिलाध्यक्ष बने दीपक सोनवानी

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी,

कुसमी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बलरामपुर का जिलाध्यक्ष पद दीपक सोनवानी को सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

दीपक सोनवानी का संगठनात्मक और सामाजिक क्षेत्र में लंबा एवं सक्रिय अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 2017 से 2019 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सामरी नगर इकाई में नगर मंत्री के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई। इसके पश्चात 2019 से 2022 तक वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल कुसमी के मंडल अध्यक्ष रहे, जहाँ उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 2022 से 2025 तक दीपक सोनवानी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला महामंत्री के रूप में कार्य करते रहे और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया। इसके साथ ही वे ग्राम पंचायत सेरंगदाग के उपसरपंच, जनपद पंचायत कुसमी से जुड़े हुए हैं तथा घासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष, कुसमी के रूप में भी समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बलरामपुर जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में वे अहम भूमिका निभाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज