आरक्षक भर्ती परिणाम: शिकायतों के समाधान हेतु तीन दिवसीय हेल्पडेस्क की स्थापना

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – 12 दिसंबर 2025 जिलापुलिस प्रशासन ने आरक्षक भर्ती परिणाम से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए तीन दिवसीय हेल्पडेस्क की स्थापना की है। यह हेल्पडेस्क 12, 13 एवं 14 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कुम्हाररास, जिला सुकमा में संचालित होगा।

हेल्पडेस्क को दो शिफ्टों में विभाजित किया गया है—

पहली शिफ्ट: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

इस दौरान अभ्यर्थियों की सभी शिकायतें और आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

सम्बंधित भर्ती समितियों से आवश्यक तथ्य, दस्तावेज़ और जानकारी एकत्रित की जाएगी।

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

पहली शिफ़्ट में संकलित जानकारी का परीक्षण किया जाएगा।

शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों से संबंधित जवाब एवं अद्यतन जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिला पुलिस प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय के भीतर अपनी समस्याएँ हेल्पडेस्क में दर्ज कराएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोपरि रखते हुए सभी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज