उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का लिया स्वास्थ्य हाल

चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश, स्थिति खतरे से बाहर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुई जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा का हाल जानने शनिवार देर शाम उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाररत कांस्टेबल दुर्गा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चिकित्सकों ने बताया कि सुश्री दुर्गा की स्थिति खतरे से बाहर है, हालांकि गंभीर चोटों के चलते पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में समय लगेगा।

गौरतलब है कि सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ी इलाके में डीआरजी तथा जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए सक्रिय प्रेशर आईईडी पर अनजाने में पैर पड़ने से कांस्टेबल दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हाथ, पैर, आंख और चेहरे पर चोट लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था।

अस्पताल में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सुश्री दुर्गा को हौसला बंधाया तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से चर्चा कर शासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज