कुसमी एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, झारखंड से अवैध 163 बोरी धान एवं दो पिकअप जप्त

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार कुसमी एसडीएम करुण डहरिया के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने बीते रविवार को की रात्रि गश्त के दौरान झारखंड राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को छत्तीसगढ़ सीमा अंतर्गत सामरी पाठ के आमटाही मार्ग पर पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए वाहनों में उमेश यादव द्वारा 63 बोरी तथा पुष्पराज यादव द्वारा 60 बोरी धान का अवैध अंतरराज्यीय परिवहन किया जा रहा था। दोनों पिकअप वाहनों को जप्त कर सामरी थाना में सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही से यहां एक ओर शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हुआ है, वहीं अवैध रूप से धान खरीदी-बिक्री करने वाले बिचौलियों के ऊपर लगातार कुसमी एसडीएम के निर्देश पर उनके टीम के द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखते हुए मनोबल टूटता नजर आ रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कुसमी विकास खण्ड में किसानों का धान शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार खरीदा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसान संतुष्ट एवं खुश दिखाई दे रहे हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया के मार्गदर्शन में सामरी तहसीलदार पारस शर्मा एवं जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज