कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से ₹1 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र एवं जिले के ग्रामीण अंचलों के लिए ₹129.72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इस स्वीकृति के अंतर्गत 17 मदों में कुल 30 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करना और जनसुविधाओं का विस्तार करना है।स्वीकृत कार्यों में ग्राम कोड़ापार में पंचायत भवन निर्माण, बकतरा, गुखेरा एवं कोहका में सामुदायिक भवन, ग्राम खुटेरी में अटल सद्भावना भवन का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही तांदुल, कुंदरू एवं कोहका में रंगमंच निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है।ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए ग्राम सेजा, अछोली, तांदुल, गोढ़ी एवं पिपरहट्ठा में सीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्राम सेजा में गौठान पहुंच मार्ग को प्राथमिकता दी गई है। धार्मिक एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों के तहत ग्राम कुटेसर के तालाबों में निर्मला घाटों तथा ग्राम कोड़ापार में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय शेड का निर्माण किया जाएगा।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे।इस अवसर पर मंत्री साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। ये कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को मजबूती प्रदान करें

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज