कोंटा में रात्रिकालीन टूर्नामेंट का भव्य समापन, दुबाटोटा रही विजेता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कोंटा में छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री परम आदरणीय श्री केदार कश्यप जी के छोटे भाई स्वर्गीय तानसेन कश्यप जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टूर्नामेंट का द्वितीय वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार ₹40,000 श्री धनीराम बरसे जी द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार ₹20,000 स्वर्गीय कोंटा थाना के पूर्व एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे जी की स्मृति में भाजपा कोंटा मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चतुर्वेदी जी द्वारा रखा गया।
फाइनल मुकाबला दुबाटोटा और पीएमटी छात्रावास कोंटा के बीच खेला गया, जिसमें दुबाटोटा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि श्री धनीराम बरसे जी ने विजेता टीम दुबाटोटा को ₹40,000 का पुरस्कार प्रदान किया, वहीं उपविजेता पीएमटी छात्रावास को ₹20,000 का पुरस्कार भाजपा कोंटा मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चतुर्वेदी जी की ओर से दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्री बलिराम नायक जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नूपुर वैदिक जी, जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी जी, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद श्री पी. विजय नायडू जी, कोंटा थाना प्रभारी श्री सलीम काका जी, मंडल कोसा अध्यक्ष श्री पी. गणेश जी, पार्षद श्री राजेंद्र गुप्ता जी, मंडल महामंत्री पुली गोलू जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री अमितेश सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री पवन सिद्धू जी, पत्रकार साईं वंशी जी व इरफान जी, कोंटा स्टार टीम के कप्तान श्री दीपक देवांगन जी व करीम सहित उनकी टीम, भाजपा नेत्री श्रीमती कृष्णा कुमारी जी, कोंटा स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष श्री उमा रेड्डी जी, सी.एच. राजेश वासु सर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज