कोरबा को मिली 37 करोड़ की सौगात: गौरव पथ बनेगा शहर की नई लाइफलाइन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

राजधानी से जनता तक कोरबा|. मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को एक नई दिशा मिलने जा रही है। नगर निगम कोरबा क्षेत्र में लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति कोरबा शहर के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

महापौर ने कहा कि गौरव पथ का निर्माण पूरा होने के बाद यह मार्ग कोरबा की लाइफलाइन साबित होगा। शहर के मुख्य व्यावसायिक और आवासीय इलाकों को जोड़ते हुए यह सड़क न केवल यातायात की समस्या को दूर करेगी, बल्कि शहर के सौंदर्य में भी चार चांद लगाएगी।

 

श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की “ट्रिपल इंजन सरकार” — केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय — मिलकर कोरबा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में शहर के बुनियादी ढांचे, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई नई योजनाएं भी लागू की जाएंगी।

 

महापौर ने कोरबा वासियों से अपील की कि वे इस विकास यात्रा में नगर निगम के साथ सहयोग करें ताकि कोरबा को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। जल्द ही गौरव पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जो आने वाले समय में कोरबा के विकास की पहचान बनेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज