कोरबा जेल ब्रेक: तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, आरोपी के प्रेमिका की भी रही भूमिका 

राजधानी से जनता तक| कोरबा जेल से 2 अगस्त को फरार हुए चार बंदियों में से तीन आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी पास्को एक्ट के तहत जेल में बंद थे और जेल की निगरानी व्यवस्था को भेदकर फरार हो गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सरना सिंकु और राजा कंवर को रायगढ़ जिले से, जबकि दशरथ सिदार को कोरबा शहर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। चौथे फरार आरोपी चंद्रशेखर राठिया की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस ने फरार आरोपी की सूचना देने वाले को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की थी।

जांच में सामने आया है कि एक आरोपी की प्रेमिका पुलिस को गुमराह कर रही थी, जिस पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई को संवेदनशीलता, सतर्कता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया जा रहा है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज