कोरबा में बनेगा भाजपा का नया जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’, 2 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह चरम पर है। यह गरिमामय कार्यक्रम 2 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड, कोरबा में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भूमि पूजन करेंगे।

यह भवन भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और संगठनात्मक विचारधारा से प्रेरित होकर निर्मित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं के अनुसार, ‘अटल स्मृति भवन’ पार्टी का वैचारिक एवं संगठनात्मक केंद्र बनेगा, जहां प्रशिक्षण, बैठकें और विचार-विमर्श आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘अटल स्मृति भवन’ आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि की भावना को आगे बढ़ाएगा। भवन के प्रस्तावित मॉडल को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

कार्यक्रम को लेकर मंच, सुरक्षा, आवागमन और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कोरबा में बनने वाला यह भाजपा कार्यालय न केवल जिले बल्कि प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान बनाएगा और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जीवंत रखने का केंद्र बनेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज