गरियाबंद पुलिस ने की खुलासा लाखों के जेवरात और बहु कीमती कई नग मोबाइल चोरी के शातिरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस ने आज सूने मकानों और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सातिर चौर गिरोह का गरियाबंद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड पिता पुत्र दो सहयोगी समेत कुल 06 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि उड़ीसा नवरंगपुर जिला के बारिगुडा़ में रहने वाले चोर गिरोह के प्रमुख सूरज बारिक 21 वर्ष, उसके पिता भुवनेश्वर बारिक 39 वर्ष, भूपेन्द्र नेताम 20 वर्ष,उसका सगा भाई लिंगराज नेताम 22 वर्ष, चोरी के सामान खरीदी करने वाले देवबंद निवासी देवाशीष राऊत राय व रायपुर परसदा में रहने वाली प्रीत मिस्त्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपीयों के विरुद्ध अमलीपदर थाना में एक एवं देवभोग थाना में 03 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।31 मार्च से 14 अक्टूबर के बीच आरोपियों ने अलग-अलग दिन व समय में सुने मकान व दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की अंजाम दिया था। आरोपीयों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305,331(4),317 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपीयों से पुलिस ने चोरी की गई 96 नग मोबाइल बरामद की गई है,जिसकी कीमत 21 लाख 10 हजार 4 सौ रुपए है, साथ ही लगभग 8 लाख के चांदी और सोने के ज्वेरात के अलावा चोरी के पैसों से खरीदी ब्रेजा कार, एक बाइक जब्त की गई है। इस चोर गिरोह के खुलासा करने में साइबर सेल के अलावा अमलीपदर और देवभोग पुलिस की अहम भूमिका रही है। आरोपी भुवनेश्वर बारिक देवभोग के राजापारा इलाके में एक किराय के मकान में रहकर अपने पुत्र और उसके दो सहयोगी के साथ इलाके में सूने मकान व दुकान की रेकी करता था ‌।14 अक्टूबर को इस गिरोह ने अमलीपदर में मौजूद एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया, यहां से 96 नग मोबाइल की चोरी कर लिए, जिसमें से 10 मोबाइल को बेचने के लिए दूसरे के मार्फत देवबंद के कारोबारी को दिया गया था। कारोबारी ने 21 अक्टूबर को तीन मोबाइल बेचें, इस वारदात के बाद गरियाबंद की साइबर सेल तकनीकी प्रयोग कर लगातार चोरी हुए मोबाइल की मानिटरिगं होते ही साइबर सेल ने खरीदार के लोकेशन दिए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करने में देरी नहीं की। चोरों का पीछा कर पुलिस देवभोग स्थिति किराए के मकान तक पहुंचीं जहां आरोपी अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता था। छापेमारी कर पुलिस ने किराया मकान से शेष अन्य मोबाइल भी जप्त किए। आरोपीयों ने लाखों की ज्वैलरी चोरी कबूला है।31 मार्च को देवभोग थाने के सामने रखने वाले सरकारी कर्मचारियों शेष नारायण के सूने मकान से फिर कुछ माह के अंतराल में देवभोग और उरमाल के दो ज्वेलरी शॉप में चांदी के जेवरात की चोरी की घटनाएं हुई थीं, सीसी कैमरे में कैद हुलिया देख पुलिस को शंखा हुई,देवभोग पुलिस ने विधिवत रिमांड लेकर आगे की पूछताछ जारी रखा। चोरों ने तीनों ठिकानों पर जेवरात चोरी के न केवल वारदात को स्वीकार किया बल्कि रायपुर के उस ठिकाने को भी बता दिया, जहां चोरी के सामान को बेचा करते थे। पुलिस की टीम रायपुर में दबिश देकर चोरी हुए चांदी के 2 किलो जेवरात और सोने के गहने बरामद किए, मामले में खरीदारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज