गुरु वंदना में सराबोर हुआ सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग ,गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने व्यक्त की श्रद्धा, आचार्यों ने दी गुरु महिमा की प्रेरक जानकारी

चरण सिंह क्षेत्रपाल/ राजधानी से जनता तक

देवभोग। लंकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति की व्यवस्थापक तस्मित पात्र, विजय मिश्रा, सुधीर भाई पटेल, विद्यालय के प्राचार्य केवल राम ध्रुव, प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी सहित समस्त आचार्यगण और दीदियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों भैया भूपेश नागेश एवं कैलाश नागेश ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के आचार्य राजकुमार यादव एवं नरेश कश्यप ने भी गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए गुरु की भूमिका को जीवन में सर्वोपरि बताया।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य केवल राम ध्रुव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर की जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रभारी राजकुमार यादव ने दी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज