गोहरापदर पहुंची महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल, गरियाबंद 

गोहरापदर- भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का भाजपा मंडल गोहरापदर में जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.प्रदेश महिला मोर्चा की कमान मिलने के बाद विभा अवस्थी पहली बार अपने गृह जिले के प्रवास पर रही जब वह गोहरापदर पहुंची तो नारी शक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर आतिशबाजी करते हुए क्षेत्र की महिला नेत्री को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया,कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की कमान मुझे दी गई है जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि आभार कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को ये जिम्मेदारी दी गई.भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो कार्यक्षमता,कार्यकुशलता के आधार पर कार्यकर्ताओं को सिंचित कर तैयार करता है और पिछड़े इलाकों से भी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देकर प्रत्येक कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार करता है,आप सभी के सहयोग से नारी शक्ति को एकजुट कर भाजपा की विचारधारा से जोड़कर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाएंगे.

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की गौरव,हमारे क्षेत्र की बहु माननीय विभा अवस्थी जी को जो प्रदेश में जो जिम्मेदारी दी गई है वो हम सभी के लिए गौरव का विषय है,रत्नगर्भा धरा से प्रदेश नेतृत्व ने एक तेजतर्रार वक्ता, कार्यकुशलता से निपुण नेत्री को जो जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं की और से प्रदेश संगठन का आभार निश्चित ही विभा अवस्थी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति मजबूत होगी, स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव,मंडल महामंत्री मोहित यादव,महाविद्यालय अध्यक्ष तानसिंह मांझी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कीर्तनराम यादव,मंडल मंत्री संजुक्ता दास,महिला मोर्चा महामंत्री प्रमिला साहू,पुर्व मंडल उपाध्यक्ष ललिता सोमवंशी,झरना सिन्हा,लक्ष्मी सिन्हा,रायमति मांझी,अभीराम ध्रुव,खीरसिंह पुजारी,रामानंद साहू,घनश्याम साहू,वेदप्रकाश सोनवानी,हेमनाथ यादव,गुनसागर यादव,डोकेन्द्र सोनवानी,ओमप्रकाश नागेश,भारत साहू,लयसिंह नागेश, कृष्णा कश्यप,विनोद हरपाल,मोहित कश्यप,यशुप्रकाश साहू,पदमन नागेश,अनंतनारायण तिवारी,संतोष दौरा सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज