ग्राम बहेसर में यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा व मातर पर्व धूमधाम से मनाया गया

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा :- ग्राम बहेसर में इस वर्ष यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा एवं मातर पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने मिलकर गोवर्धन पर्वत का प्रतीक रूप में गोबर से आकृति बनाई और उसे फूलों, दीपों व रंगोली से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने गाय-गोवंश की पूजा अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद समाज के युवाओं और महिलाओं ने भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ा दी। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पर्व कृषि और पशुपालन से जुड़ा हुआ है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है।

दूसरे दिन शाम के समय मातर पर्व भी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। और दीपक जलाकर खोड़ाहड़ देव की पूजा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

ग्राम बहेसर में आयोजित इस आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और परंपरा के संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज