घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एसपी वेदव्रत सिरमौर का औचक निरीक्षण

छिंदौला, ओढ़ व कुल्हाड़ीघाट पुलिस कैंप पहुंचे, ग्रामीणों से किया संवाद

गरियाबंद-:गरियाबंद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने शुक्रवार को जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत छिंदौला, ओढ़ एवं कुल्हाड़ीघाट स्थित पुलिस कैंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में तैनात पुलिस जवानों से रूबरू होकर उनकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को कर्तव्य के साथ-साथ दैनिक दिनचर्या में नियमित व्यायाम एवं योगाभ्यास को शामिल करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ रह सकें। निरीक्षण उपरांत एसपी सिरमौर ने घोर नक्सल प्रभावित ग्राम छिंदौला, ओढ़, कुल्हाड़ीघाट एवं अमलोर का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों, महिलाओं एवं प्रमुख नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्कूल, भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील भी की। निरीक्षण एवं जनसंवाद से नक्सल प्रभावित अंचलों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज