छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राज्य के उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार 18–19 जनवरी 2026 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक श्री नीरज शाहा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

किसानों के हित में प्रभावी योजनाओं का परिणाम

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम संबंधी जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु फसल बीमा योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन किया गया है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप राज्य को यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-हितैषी नीतियों, सुशासन और विभागीय समन्वय का प्रमाण है।

 

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज