छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का गरियाबंद जिले में आगमन हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार व सम्मान किया 

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – छतीसगढ़ राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित भूतपूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के गरियाबंद आगमन पर कार्यकताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। जहां रविवार 21 दिसम्बर दोपहर को डा रमन सिंह जैसे ही गरियाबंद जिला मुख्यालय में आगमन हुआ तो तिरंगा चौंक में ढोल-नगाड़े की गूंज उठी, वहीं आतिशबाजी और जय कार की नारे से गूंज उठी। सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। उक्त कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौंक पर एकत्र होकर फूल माला, गुलदस्ते व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि इस्कॉन मंदिर का निर्माण क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान की ओर सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र समाज में सकारात्मक उर्जा संस्कारों का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा चौंक पर कुछ पल के लिए महोत्सव जैसे ही माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से उत्साह का परिचय दिया।

डॉ रमन सिंह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज