जगरगुंडा के सेक्टर मीटिंग में पहुंचे सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह 

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/ जिले के सबसे संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने प्रशासन ने अपने प्रयास और तेज़ कर दिए हैं। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगरगुंडा में आयोजित सेक्टर मीटिंग की में सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह पहुंचे। मीटिंग में बीएमओ कोंटा डॉ. दीपेश चंद्राकर समेत स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह ने संपूर्ण हेल्थ सूचकांक की बारीकी से समीक्षा करते हुए फील्ड स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने टीकाकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यू-वीन पोर्टल में समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर विशेष जोर दिया।

शिशुवती और गर्भवती महिलाओं पर फोकस

डॉ. सिंह ने शिशुवती और गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, पोषण आहार, उनकी निगरानी और नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलना विभाग की प्रथम जिम्मेदारी है।

दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आदेश

नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों को ध्यान में रखते हुए सीएमएचओ ने टीमों को नियमित अंतराल में स्वास्थ्य शिविर लगाने, आयुष्मान कार्ड बनाने और पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि सबसे अंत में बसे व्यक्ति तक भी सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ सहज रूप से पहुँचें।

अधिकारियों की सक्रियता से बढ़ा फील्ड स्टाफ का मनोबल

जिला प्रशासन द्वारा लगातार अंदरूनी इलाकों तक पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने की पहल से फील्ड में तैनात कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अधिकारियों की नियमित विजिट यह संदेश दे रही है कि प्रशासन हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, स्टाफ नर्स और एएनएम उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज