ज़िले में जनगणना 2027 की तैयारियां रफ्तार पकड़ चुकी पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधाएं

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – जिले में जनगणना -2027 को लेकर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ चुकी है। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसमें लोग अपनी जानकारी स्वयं आनलाईन भर सकते है। यह प्रक्रिया गुरुवार 16 अप्रैल से जिले में विधिवत शुरू हो गई है। इस पहल की शुरुआत करते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने स्वयं सेंसस बेव पोर्टल पर अपना आनलाईन फार्म भरकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले वासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और समय पर अपनी जानकारी दर्ज कराने की अपील की। कलेक्टर उईके ने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल , सुरक्षित और सुविधाजनक है। घर का मुखिया अपने मोबाइल के माध्यम से सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक फार्म भर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फार्म भरा जा सकता है। फार्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी कार्ड प्राप्त होगी। जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट बताया कि यदि कोई नागरिक स्वयं आनलाईन फार्म नहीं भर सकता है। तो 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखा जायेगा और किसी प्रकार के साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं होगी। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। जिसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। जनगणना का प्रथम चरण मकान सूची करण एवं मकानों की जनगणना के रूप में 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक Oceanus 2027-HLOO मोबाइल ऐप्स के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना के तहत भरी हुई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार बनते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज