राजधानी से जनता तक कोरबा

कोरबा के तराईडांड डकैती की घटना में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुलासा करते हुए 19 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे नकदी रकम,हाथियार समेत वाहन जप्त हुए थे।
11 नवंबर की रात बालको थाना क्षेत्र के तरैदान गांव में शत्रुघ्न दास के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, मामले में अपराध पंजीकृत करते हुए पुलिस ने 19 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया है वहीं कुछ आरोपी फरार चल रहे थे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय कुमार पावले, विनोद कुमार सलाम, लक्ष्मी नारायण गोड शामिल है ।आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(2),310(4), 61 BNS ,25 ,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




