तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने झाखरपारा धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत झाखरपारा धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में आज तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने जिला प्रशासन के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर खरीदी की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपार्जन केन्द्र निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर कई किसानों की धान तौल प्रक्रिया जारी थी। हालांकि केंद्र पर जगह की अभाव होने की वजह से बाहर में खरीदी करते हुए मौके पर मौजूद मिला।

तहसीलदार चंद्रवंशी ने सबसे पहले उपार्जन केन्द्र में संबंधित विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ कर किसान के टोकन तौल पत्र,बारदाना,स्टाक रजिस्टरों का विस्तार से निरीक्षण किया गया।

साथ ही स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार कि हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपार्जन केन्द्र पर साफ-सफाई, किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने भी निर्देश दिए गए। और भी यह बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सभी को गंभीरता से प्रयास करने को कहा गया।

उपार्जन केन्द्र में धान ढेरों को भी जांच पड़ताल किया गया।सब सही-सही पाया गया। तहसीलदार चंद्रवंशी ने समिति के खरीदी प्रबंधक को सलाह दी गई कि धान खरीदी में किसी भी तरह कि लापरवाही न हो। धान खरीदी में गंभीरता से प्रयास करने को कहा गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है