देवभोग नगर में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का ऐतिहासिक स्वागत 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रथम बार देवभोग आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर के तिरंगा चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोक नाचा के साथ उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम की अगुवाई में क्षेत्र के भाजपाइयों ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक आधार उसकी कार्यकर्ता शक्ति है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित है और भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगी।

 

भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि देवभोग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का क्षण है ,कि हमारे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी को जैसे ही प्रदेश में महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार जताया।

 

स्वागत समारोह में जिला महामंत्री आशीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पदुलोचन जगत, अनिता उपाध्याय,लालिमा ठाकुर,आसिफ़ मेंमन,भगवानो बेहरा, विनोद कुमार यादव,योगनिता मांझी,जगमोहन पटेल,लैबानो सोना,डॉ योगीराज माखन कश्यप, अरविंद तिवारी, सीताराम यादव,सनत मांझी,सुशील यादव,महेश कश्यप,रुपदास मरकाम, प्रकाश कश्यप, अनिल अग्रवाल, हेजू राम साहू,दुष्यंत पात्र,हेमंत नागेश,बिलभद्र यादव, सहित अन्य सभी भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,व मंडल कार्यकर्ता साथ में नगरवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की जैसे ही देवभोग नगर में आगमन हुई तो उसी दौरान पूरा नगर जयघोष और नारों से गूंज उठा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज