धमतरी रेत घाट घटना पर सरकार सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तय

धमतरी जिले के लीलर रेत घाट में मजदूर ललित ध्रुव और उनके पिता चेतन ध्रुव पर हुए हमले ने पूरे क्षेत्र को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा यह हमला केवल दो व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की गरिमा पर हमला है। हमारी सरकार और संगठन दोनों इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।

प्रदेश मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक तत्व इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं, और जो भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी। जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन को सहयोग करें। छत्तीसगढ़ सरकार न्याय और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए पूरी तरह सजग है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज