धान खरीदी केंद्र छिरहा व जंगलपुर में धान खरीदी का शुभारंभ

राजधानी से जनता तक

छिरहा/जंगलपुर, 17 नवम्बर 2025 (सोमवार, सुबह 8:00 बजे): आज धान खरीदी केंद्र छिरहा एवं जंगलपुर में धान खरीदी सीजन का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेंद्र सिंह रहे। इसके साथ ही दाऊ मालगुजार श्री उजागर सिंह, ग्राम पंचायत छिरहा के सरपंच मृत्युंजय सिंह, समाजसेवी रामेश्वर सिंह, अरविंदाक्ष सिंह, विश्वराज सिंह, एवं ग्राम पंचायत छिरहा के सचिव प्रदेश पटेल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच श्रीमती नेहा सिंह, नगपुरा सरपंच सीता बाई ध्रुव, कठौतिया सरपंच राजाराम चंद्राकर, विजय चंद्राकर, संजय पटेल, इन्द्रु राम साहू, बहल जायसवाल, रामगुलाम साहू, मेघू राम जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, रमेश जायसवाल, जुठेल साहू, घुरुवा साहू, रामसेवक साहू, धरम सिंह, कांशी सिंह, सोन सिंह, समिति प्रबंधक रोहित चंदेल व गोविंद सिंह सहित अनेक ग्रामीण और किसानों की उपस्थिति रही।

धन्यवाद प्रस्ताव एवं स्वागत समारोह के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। किसानों ने सरकार द्वारा प्रारंभ की गई धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज