नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही ’’में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप किया गया स्थापित

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही ’’में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप किया गया स्थापित

नवीन दांदडें जिला प्रमुख 

सुकमा- जिला सुकमा के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने हेतु श्रीमान सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), श्री कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा , श्री अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा के अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम वंजलवाही में नवीन सुरक्षा कैम्प दिनांक 12.10.2025 को स्थापित किया गया। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है।विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत कुल 20 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया नुलकातोंग, तुमालभट्टी,वीरागंगलेर, मैता ,पालागुड़ा, गुंडाराजगुंडेम नागाराम, वंजलवाही में सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज