नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दूरस्थ अंचलों तक

चिंतलनार-बुरकापाल के ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज व आयुष्मान कार्ड का लाभ

जिला प्रमुख – नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के सबसे दुर्गम इलाकों में अब स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहुंचने लगी हैं। नियद नेल्लानार योजना के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में, कोंटा ब्लॉक के घने जंगलों के बीच बसे चिंतलनार और बुरकापाल क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

पेड़ों की छांव में लगा शिविर

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उपचार किया तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। घने जंगलों के बीच पेड़ों की छांव में लगे इस शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रशासन की इस जनहितैषी पहल की सराहना की।

आयुष्मान कार्ड बना ग्रामीणों का स्वास्थ्य कवच

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशासन की टीम ने मौके पर ही 162 ग्रामीणों के नवीन आयुष्मान कार्ड बनाए और कुछ को वितरण भी किया। अब ये ग्रामीण भविष्य में गंभीर बीमारियों का भी निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें न केवल स्वास्थ्य जांच का अवसर मिलता है, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी प्राप्त होता है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से श्री काको महेंद, श्री मुकेश बक्शी, श्री संजय सोरी, श्री अशोक बारसे, श्री अर्जुन वेट्टी, श्री अमन पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत जिला प्रशासन सुकमा लगातार प्रयासरत है कि जिले के सबसे दूरस्थ अंचलों तक विकास और सुविधाओं की रोशनी पहुंचे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज