पंचायत लेमरू में दशहरा महोत्सव, रावण दहन व रामलीला का होगा भव्य आयोजन

राजधानी से जनता तक कोरबा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत लेमरू के ग्राम कांटाद्वारी में इस वर्ष दशहरा महोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नवयुवक दशहरा उत्सव समिति एवं जय बजरंग नवयुवक समिति कांटाद्वारी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन में जनपद सदस्य लेमरू, ग्राम पंचायत लेमरू की सरपंच रजनी सिंह, उपसरपंच प्रकाश कुमार मंझवार सहित ग्रामवासी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस बार का आयोजन और भी आकर्षक व भव्य होगा।

 

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 को शाम से होगा। ग्राम कांटाद्वारी के खेल मैदान में रात्रि 8 बजे रावण दहन किया जाएगा, जिसके उपरांत रात्रि 9 बजे से रामलीला मंचन की शुरुआत होगी। इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

ग्राम पंचायत लेमरू की सरपंच रजनी सिंह ने समस्त ग्रामवासियों और जिलेवासियों को शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सौहार्द, भाईचारे और उत्साहपूर्वक महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज