पामगढ़ चंडीपारा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रतिमा अनावरण समारोह संपन्न

मेलाराम कश्यप संवाददाता

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए शामिल कहा, सरदार पटेल की जनसेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी

पामगढ़ चंडीपारा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम चंडीपारा (पामगढ़) में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले दानदाता परिवार का मंच पर सम्मान किया गया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के साथ देश की बिखरी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया, वह भारत के इतिहास का अमिट अध्याय है। राष्ट्रीय एकता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि हम सबको एक अखंड, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए इस अवसर पर विधायक श्री व्यास कश्यप, नगर पंचायत राहौद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा दीपक कश्यप, जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष श्रीमती शांति घासीराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, नगर पंचायत राहौद उपाध्यक्ष श्री गयाराम चंदेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुलाब सिंह चंदेल, कनौजिया कुर्मी युवा संगठन अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, व्यास वर्मा, विष्णु अवतार कश्यप, डॉ. हेमंत कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, हरिश कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, मेलाराम कश्यप तुलाराम कश्यप, फिरत राम कुर्मी, शिखर कौशिक, रामप्रसाद कुर्मी, गुहाराम कश्यप सुरेंद्र कश्यप, उदल कश्यप, महेन्द्र कश्यप, राजाराम कश्यप, मुकेश कश्यप, देवेश कश्यप, पुरुषोत्तम कौशिक, प्रभात कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, खगेन्द्र कश्यप, चिंताराम कश्यप, गोविंद कश्यप, भरतलाल कश्यप, शत्रुघ्न सिंगसर्वा, कोमल सिंगासर्वा, मनीष सिंगासर्वा, विष्णु कश्यप, ओंकार रायसागर, कौशल कश्यप, साखीराम कश्यप, संतोष कश्यप, देवीप्रसाद कौशिक किशोरी कश्यप, दिनेश कश्यप, जगेसर कश्यप, गजानन्द कश्यप, रामलाल कश्यप, रामपुकार कश्यप, तीज राम कश्यप, रामकीर्तन कश्यप, रुमेश वर्मा, मोतीलाल कश्यप, अशोक कश्यप फिरतराम कश्यप, रमेश कश्यप, दिलिप कश्यप, मालिक राम कश्यप, घनश्याम कश्यप, पूनी बाई वर्मा, भारती कश्यप शारदा कश्यप,

सहित कुर्मी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज