पेंदलनार में भव्य हिन्दू सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 

सुकमा – जिला के ग्राम पंचायत पेंदलनार में यादव समाज एवं ग्रामवासी के सानिध्य में रंग मंच पेंदलनार में भव्य हिन्दू सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी अनुयायी, साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति का संरक्षण करना तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी रहे, वहीं अयोध्या धाम से प्रशिक्षित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा वाचिका सुश्री भारती देवी कोर्राम जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव में सराबोर रहा।

समापन कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती प्रधानी जी, महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती कौशल्या दांदडे जी, श्रीमती पूर्णिमा मंडल जी, भाजपा सदस्य एवं पत्रकार श्री संजय सिंह भदौरिया जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज