बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक सफलता पर लोकतंत्र की परिपक्वता विकास व राजनीतिक की निर्णायक जीत – अहिल्या बाई मरकाम महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

बिन्द्रानवागढ़ ( देवभोग)- बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत देवभोग भाजपा मण्डल की महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अहिल्या बाई मरकाम ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर इसे लोकतंत्र की परिपक्वता और विकास की राजनीति की निर्णायक जीत बताई। उन्होंने यह भी बताई कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के विकास नीति पर विश्वास है, और देश की राजनीति अब जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर आधारित हो रही है। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अहिल्या बाई मरकाम ने बताई कि एनडीए सरकार को मिली जनसमर्थन पिछले वर्षों में किए गए मूलभूत विकास कार्यों की स्वीकृति है, क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जमीन पर उतरने के प्रयासों को जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने और भी कहीं कि इस विशाल जनादेश के साथ जनता की अपेक्षा भी बढ़ी है। अब नई सरकार पर यह जिम्मेदारी है कि युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक सुरक्षा, व्यापारियों को बेहतर माहौल, तथा आम जनता को विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध कराए। बिहार के परिणामों ने राष्ट्रीय राजनीति को भी सकारात्मक संदेश दिया है। बिहार की जनता अब ठोस काम चाहती है,वादो की राजनीति नहीं। उन्होंने बिहार की जनता और एनडीए गठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह पहली बार ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज मिला है। देशभर में विकास आधारित राजनीति को नई दिशा देगी । मरकाम ने आशा जताई कि बिहार की प्रगति का प्रभाव देश के अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ व बिहार के सांस्कृतिक एवं आर्थिक सहमत मजबूत होंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज