भाजपा स्थापना दिवस पर सुकमा में सेवा और समर्पण का संदेश, शरबत वितरण कर मनाया गया उत्सव

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग जिला सुकमा के अध्यक्ष श्री धनीराम यादव के द्वारा स्थापना दिवस मनाते हुए आमजन के बीच शरबत का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला मंत्री उपेंद्र चौहान, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल महामंत्री जोगा बारसे, जिला उपाध्यक्ष संतोष बघेल, सत्यनारायण सेठिया, सीताराम नाग, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नवीन दांदडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नक्का आनंद कुमार, वरिष्ठ नेता हिंडमा कुंजाम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रताप दास सहित कारण कश्यप एवं राजू जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज