माया झाडी बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष,संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजापुर जिले में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की है। इस नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व से लेकर जिला संगठन तक वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा, तथा जिले के लोकप्रिय नेता और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित भाजपा जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और नव–नियुक्त अध्यक्ष को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नव–नियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा दिया गया विश्वास है। उन्होंने सभी नेतृत्वकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने सदैव उन्हें प्रेरित किया है और उसी प्रेरणा के साथ वे गांव–गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी। महिला मोर्चा को सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलेभर की कार्यकर्ताओं ने नई अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीजापुर में महिला मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। बीजापुर में यह नियुक्ति आगामी समय में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक धार देने वाली मानी जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज