राजकुमार कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी, जिले में हर्ष का माहौल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में सक्रिय युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए राजकुमार कश्यप को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजकुमार कश्यप लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज