रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत— भाजयुमो जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर

 

छुई खदान  ।  केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर ने इसे भारत के भविष्य की ठोस रूपरेखा बताया है। उनके अनुसार यह बजट केवल एक वर्ष का आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस भारत की तैयारी है जो आने वाले समय में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।

इस बजट में देशभर में नए एम्स (AIIMS) और स्वास्थ्य संस्थानों की घोषणा को आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे बेहतर इलाज की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी स्टाफ और सहायक सेवाओं में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ता निवेश सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करता है और आम नागरिक का भरोसा बढ़ाता है।

उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल और ऊर्जा क्षेत्रों पर दिए गए विशेष जोर से देश के भीतर उत्पादन बढ़ेगा और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इसका सीधा असर रोजगार सृजन, आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देगा। यह कदम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्यापार और निर्यात को गति देने के लिए ऑल-वेदर ट्रेड को बढ़ावा देने वाली नीतियाँ भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करेंगी। साल भर निर्बाध व्यापार से उद्योगों को मजबूती मिलेगी, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका बढ़ेगी और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह बजट भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। सहयोगी देशों को आपदा राहत, स्वास्थ्य सहायता और आर्थिक सहयोग देकर भारत एक जिम्मेदार और संवेदनशील वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व गुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026 रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग, मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक नेतृत्व—इन सभी स्तंभों पर आधारित एक संतुलित और दूरदर्शी बजट के रूप में सामने आया है, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक देता है।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का इस जनहितकारी बजट के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज