वन अधिकार पट्टा धारकों का धान पंजीयन नहीं होने से ग्रामीण परेशान

भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान की अगुवाई में ग्रामीणों ने तहसीलदार से की मुलाकात

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – वन अधिकार पट्टा धारक ग्रामीणों का धान खरीदी पंजीयन नहीं हो पाने से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। इसी समस्या को लेकर आज सुकमा जिले के भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान ग्रामीणों के दल के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से मुलाकात कर त्वरित समाधान की मांग की।

भेलवापाल, पुष्पल्ली, बुडदी तथा जिला मुख्यालय के आसपास के कई गांवों के किसानों ने बताया कि वन अधिकार पट्टा होने के बावजूद उनका धान पंजीयन पोर्टल में शो नहीं कर रहा, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों की समस्या सुनने के बाद भाजपा जिला महामंत्री ने उन्हें साथ लेकर तहसीलदार से चर्चा की।

तहसीलदार सुकमा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि वनाधिकार पट्टा प्राप्त सभी किसानों का स्थल निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द पंजीयन कराया जाएगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के पटवारियों को निर्देशित किया है कि जिन किसानों का पंजीयन नहीं दिख रहा है, उनकी सूची बनाकर मौके पर जांच कर अविलंब पंजीयन पूरा किया जाए, ताकि धान खरीदी में कोई बाधा न आए।

भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ खड़ी है। वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी धान निश्चित रूप से खरीदा जाएगा। जल्द ही पंजीयन पूर्ण कर किसानों को धान बेचने के लिए टोकन उपलब्ध कराया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज