सतरंगा मुख्य मार्ग में दो बाइक में जबरजस्त भिड़ंत: दो गंभीर रूप से घायल..

राजधानी से जनता तक| कोरबा के सतरंगा मुख्य मार्ग में रविवार को दो बाइक के मध्य आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, डायल 112 की मदद से घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेजाया गया हैं।

मिली जानकारी अनुसार कोलगा निवासी विष्णु राठिया, अपने साथियों के साथ कोसगाई मंदिर जा रहे थे, इस दौरान सतरंगा मुख्य मार्ग में जामबहार के समीप विपरीत दिशा से आरहे बाइक सवार युवक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टिम मौके पर पहुंची एवं घायलों को उपचार हेतु लेजाया गया हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com