समानता और न्याय के संदेश के साथ खरोरा में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

राजधानी से जनता तक/खरोरा। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने देश को एक ऐसा मजबूत संविधान दिया है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहब के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से

अश्वनी वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा),

रविन्द्र “बबलू” भाटिया (मंडल अध्यक्ष, खरोरा),

सुरेंद्र गिलहरे (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा नगर),

कपिल नशीने (सेक्टर प्रभारी, खरोरा),

खूबी डहरिया (उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस धरसींवा),

मुकेश साहू (मंडल अध्यक्ष, मोहरेंगा)

सहित धनेश वर्मा, संत नवरंगे, विजय साहू, भानु प्रताप भट्ट, अब्दुल गनी, मिराज खान, राशिद खान, भगत सिंह भारद्वाज एवं छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अंत में उपस्थित जनों के बीच मिठाई वितरण कर जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज