सार्वजनिक स्थानों में उपद्रव करने वालों का पुलिस ने शहर भर में जुलूस निकालकर सिखाया सबक

 

सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर केसीजी पुलिस की कार्यवाही 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ 

 

 

खैरागढ़। जिला पुलिस टीम के सी जी द्वारा जुआ , सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 23/05/2025 को थाना खैरागढ़ पुलिस के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पिलाने वालों के संस्थान पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी

1. अमित कंडारा पिता सरजू कंडारा निवासी धरमपुरा 2.चेतन पिता रामकुमार सारथी निवासी तूरकारी 3. गणेश पिता लालटू निषाद दाऊउचौरा, 4. संजय ढीमर पिता होरी लाल ढीमर निवासी धरमपूरा खैरागढ़ 5 मनीष यादव पिता अशोक यादव बरेठपारा खैरागढ़ को सार्वजनिक स्थान में शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 36 (C) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

दूसरी ओर बढ़ती अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत सार्वजिनक स्थानों में उपद्रव कर आम जन को परेशान करने वाले अनावेदकगण

1 फ़नीश उर्फ अमन रजक पिता अजीत रजक ठाकुरपुर खैरागढ़ 2 भोजराज उर्फ बुटीक रजक पिता ईश्वरीय रजक बाजार अतरिया खैरागढ़ 3 त्रिभुवन ध्रुव पिता सगुन धुर्वे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu