सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का डंप आर्म्स-एम्युनिशन बरामद

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिले के कैम्प उरसांगल क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में डंप हथियार एवं गोला-बारूद को बरामद किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में लगातार संचालित ANTI NAXAL OPERATION के तहत दिनांक 30.12.2025 को नवीन कैम्प उरसांगल से A+YP/COY 159 बटालियन सीआरपीएफ एवं जिला बल सुकमा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोंदपल्ली एवं आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान प्रातः ग्राम गोंदपल्ली के जंगल-पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद की गई, जिसमें हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की साजिश को जवानों ने समय रहते विफल कर दिया। अभियान के पश्चात सभी बल सुरक्षित कैम्प वापस लौट आए।

लगातार चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियानों से नक्सल संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही माओवादियों से अपील की गई है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति एवं विकास की राह अपनाएं तथा “पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान” में शामिल हों।

बरामद डंप सामग्री का विवरण —

बोल्ट एक्शन रायफल – 01 नग

भरमार बंदूक – 03 नग

12 बोर सिंगल बैरल रायफल – 01 नग

7.62 MM SLR रायफल के राउंड – 150 नग

5.56 MM INSAS रायफल के राउंड – 150 नग

.303 रायफल के राउंड – 100 नग

मैगजीन – 01 नग

सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान पूरी मजबूती के साथ चलाया जा रहा है और नक्सलियों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज