सुकलीभाठा नवीन गोवर्धन पूजा महोत्सव में शामिल हुए विधायक जनक ध्रुव 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग -गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन में आज दिनांक 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार से 25 अक्टूबर शनिवार तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मंगधा यादव समाज द्वारा जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा भव्य कार्यक्रम आयोजन रखी गई थी, जिसमें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के साथ जिले भर से आए हुए मंगधा यादव समाज के वरिष्ठ समाजसेवक पदाधिकारी ( अतिथि ),सदस्यों को गुलाल और पुष्प माला हार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी समाज प्रमुखों व ग्रामवासियों माता भाई बहनों और बुजुर्गो के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 2.00 बजे से शाम 05 बजे तक मूर्ति स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधानों से हुआ । छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सजोए हुए दिपावली पूजन पर गोवर्धन पूजा महोत्सव भव्य आयोजन किया गया।यह पर्व छत्तीसगढ़ की मंगधा यादव समाज द्वारा पंरपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जिसे स्थानीय समुदाय बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है। गोवर्धन पूजा महोत्सव छत्तीसगढ़ मंगधा यादव समाज सांस्कृतिक धरोहर का पहचान प्रतीक है।जो सामुदायिक एकता, पंरपरा और आस्था को दर्शाता है, इस पर्व में इन्द्र देव के अहंकार का पतन भगवान श्रीकृष्ण जी ने अपने उंगली में गिरी पर्वत उठा कर ब्रजवासियों की सहायता की गई थी, इस लिए यादव समाज द्वारा सामूहिक रूप से भव्य कार्यक्रम

आयोजन रखी गई थी, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ मंगधा यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष केनु राम यादव व जिलाध्यक्ष रिखी राम यादव का विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे के साथ खुशियां साझा की और परंपरा मिलन समारोह में खूब हर्षित हुए।यह पर्व केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देता है।

हरिवंश पुराण कथा का प्रवचन 

रात्रीकालीन जागरण हेतु हरिवंश पुराण कथा प्रवचन सुनाई गई। शुक्रवार प्रातः काल अतिथियों का स्वागत एवं समाज सम्मेलन समारोह आयोजन।

दीप महोत्सव व गो पूजात्सव 

संध्या काल 4.00 बजे गो पूजन राष्ट्र शौर्य समृद्धि दीप महोत्सव , इस खुशी में दर्शकों को रात्री जागरण हेतु उड़िया नाटक कार्यक्रम आयोजन किया गया।

05 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान 

25 अक्टूबर, दिन -शनिवार को तपोभूमि पवित्र माटी गृह ग्राम सुकलीभाठा नवीन में 05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति भक्तजनों के द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें श्रृद्धालु भक्त माताएं बहनें और युवा वर्ग यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर क्षेत्र की कृतियां बढ़ाई।सुकलीभाठा नवीन के पावन भूमि धरा इस पवित्र यज्ञ हवन में वातावरण निर्मल, लोगों के मन विचार धारा में बहुत बदलाव आया है। ऐसा माना जा रहा था कि सुकलीभाठा नवीन मथुरा है ऐसा ही प्रतीत हो रहा था।

मूर्ति विसर्जन तथा टोली बिदाई 

कार्यक्रम समापन के पश्चात गांव के सभी माता बहनें बुजुर्ग व युवाओं ने खुशी खुशी से हंसते गाते हुए बाजे गाजे के साथ मूर्ति विसर्जन करने के बाद टोली बिदाई भी की गई। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि जनक ध्रुव बिन्द्रानवागढ़ विधायक, विशिष्ट अतिथि कूनु राम यादव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंगधा यादव समाज,रिखी राम यादव जिलाध्यक्ष,गुलाब सिंह यादव अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि सुशील यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कुंजल राम यादव,धनमती यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हरलाल मांझी सरपंच सुकलीभाठा नवीन, कुमारी तुलसी बीसी जनपद सदस्य,चैन सिंह मांझी ग्राम पुजारी, डबल मांझी ग्राम पटेल, नकुल मांझी ग्राम प्रमुख, कर्ता स्वामिनी देवांगन जुएड

नीले देवी प्रसाद व अन्य सभी ग्राम वासी माता,भाई, बहनें, बुजुर्ग व युवा वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज