सुशासन का असर, सशक्त नारी–समृद्ध सुकमा

चिपूरपाल बनी जिले की ‘महिला-हितैषी’ मॉडल पंचायत

 

सीएम साय के विजन से सशक्त हो रहीं सुकमा की बेटियां

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं महिला-हितैषी बनाने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत चिपूरपाल ‘सतत विकास लक्ष्यों’ (SDG) के अंतर्गत एक आदर्श महिला-हितैषी मॉडल पंचायत के रूप में उभरकर सामने आई है।

ग्राम पंचायत में आयोजित महिला सभा ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई मिसाल कायम की है, जहाँ महिलाओं की भागीदारी केवल उपस्थिति तक सीमित न रहकर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से देखी गई।

स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित ‘चिपूरपाल मॉडल’

चिपूरपाल पंचायत में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संस्थागत प्रसव, नियमित स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए पोषण आहार एवं संस्थागत सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का प्रभावी क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का चिपूरपाल में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्कूल ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए सरपंच एवं सचिव द्वारा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

ग्राम सभा में गूंज रही महिलाओं की आवाज

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा निर्धारित 9 विषयों में से ‘महिला-हितैषी ग्राम पंचायत’ विषय पर चिपूरपाल में विशेष नीतियों का निर्माण किया गया है। ग्राम सभाओं में महिलाएं अब खुलकर अपनी समस्याएं, सुरक्षा, शिक्षा एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श कर रही हैं, जिससे पंचायत स्तर पर समावेशी और सशक्त लोकतंत्र की तस्वीर उभर रही है।

चिपूरपाल पंचायत आज सुकमा जिले में महिला सशक्तिकरण और सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज