128 वीं एपीसोड प्रधानमंत्री कि मन की बात देवभोग नगर के बूथ क्रमांक 248 अध्यक्ष अरविंद तिवारी के घर पर सुना 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

नगर पंचायत देवभोग- आज 30 नवंबर 2025 , रविवार समय 11.00 बजे को भाजपा मंडल देवभोग के बूथ क्रमांक 248 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128 वें एपिसोड अरविन्द तिवारी के निवास पर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा सुना

मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु -हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ फैसिलिटी का उद्घाटन। आइएनएस’ माहे’ भारतीय नौसेना में शामिल भारत के स्पेशल इकोसिस्टम को स्काई रूट के इन्फिनिटी कैम्पस ने नई उड़ान दी। भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है ‌।

 

नवम्बर का महिना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया

 

26 नवंबर को संविधान दिवस पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम

वंदे मातरम् के 150 वीं सदी होने पर देश में होने वाले कार्यक्रमों को शानदार शुरुआत। अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा का आरोहण, कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर में पांच जन्य स्मारक का लोकार्पण। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो में देखें गए कि विडियो में इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस विडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे जेन-जेड मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ानें की कोशिश कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई उनका ड्रोन भी कई बार गिरा क्रेस हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी।कई बार के प्रयास के बाद इस टीम का ड्रोन मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा।

 

भारतीय खेलों के लिहाज से ये महीना सुपरहिट

 

भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप जीता

टोक्यो डेफ ओलम्पिक में भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 मैडम जीते।

महिला खिलाडियों ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, वर्ल्ड बाक्सिंग कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन,20 मैडम जीते,

हमारी महिला टीम ने ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप जीता। कनाडा के प्रधानमंत्री को चांदी के अश्व की प्रतिकृति दी गई।यह राजस्थान के उदयपुर की बेहतरीन शिल्पकला को दर्शाता है ‌। जापान की प्रधानमंत्री को चांदी की बुध्द की प्रतिकृति भेंट की गई। इसमें तेलंगाना और करीमनगर की प्रसिद्धि सिल्वर क्रेफ्ट की बारीकी का पता चलता है ‌। भूटान में सभी लोग यानी कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भेजे जाने को लेकर भारतवासियों का आभार जता रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि मैंने भी जब यह सुना तो मेरा ह्रदय गर्व से भर उठा।जी-20 के दौरान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को नटराज की कांस्य प्रतिमा भेंट की। ये तमिलनाडु के तंजावुर की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी चोल कालीन शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण है। मोदी जी ने इटली की प्रधानमंत्री को फूलों की आकृतियों वाला सील्वर मीइरोर उपहार में दिया। ये भी करीमनगर की पारंपारिक धातु शिल्पकला को प्रदर्शित करता है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को ब्रास उरली भेंट की,ये केरला के मन्नार का एक उत्कृष्ट शिल्प है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत देवभोग के बूथ क्रमांक 248 अध्यक्ष अरविंद तिवारी के घर पर सुना गया। जिसमें से मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र मांझी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव,देवभोग मंडल महामंत्री लैबानो सोना, आनंद यादव,पारस राम प्रधान,व अन्य सभी वरिष्ठ, जेष्ठ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज