अकलतरा विकासखंड अंतर्गत स्कूल सफाई कर्मचारियों को, दीपावली त्यौहार में नहीं मिला वेतन, कैसे मनेगा दीपावली त्यौहार

अकलतरा। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत स्कूल सफाई कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है जबकि राज्य सरकार के वित्त विभाग के द्वारा आदेश जारी कर कहा गया है कि 28 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों को मानदेय वेतन का भुगतान किया जाना है, लेकिन इस आदेश का पालन अकलतरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी के द्वारा पालन करता नही दिख रहा है, एक तरफ देखा जाए तो देश और प्रदेश में बड़ी धूम धाम से दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा वही छत्तीसगढ़ के स्कूलों मे अधिकार ग़रीब परिवारों के सदस्य स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप मे कार्य कर रहे हैं और इनके आर्थिक स्थिति कोई बहुत अच्छा नहीं है तथा कम मानदेय पर आज 12 वर्षो से स्कूलों में काम कर रहे हैं, और इतना बड़ा दीपावली त्यौहार पर वेतन नहीं मिलने से स्कूलों में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों के परिवार के सदस्य दीपावली त्यौहार को कैसे मनाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!