920 क्विंटल धान की गड़बड़ी करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, गड़बड़ी की गई धान की कीमत लगभग 2850000

बिलासपुर:-धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने धान खरीदी केन्द्र एरमसाही से 920 क्विंटल धान फर्जी तरीके से खरीद लिया है। जिसकी कीमत 28,50000/- रुपए है।

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी के प्रबंधक ने मस्तूरी थाने में आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के कम्प्यूटर आपरेटर कांशीराम खुटे पिता अंजोरी खुटे ने धान खरीदी फर्जीवाड़ा किया है। जिसके कारण 28 लाख रुपए का धान गायब है।

संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के 920 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर कम्प्यूटर आपरेटर कांशीराम खुटे पिता अंजोरी खुटे ग्राम एरमसाही के द्वारा जानबुझ कर फर्जी धान खरीदी की गयी है। जिससे समिति को 920 क्विंटल धान जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रूपये है की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी ने 28 लाख 52 हजार रुपए के धान खरीदी का रिकॉर्ड चढ़ा दिया जबकि धान समिति में बिकने के लिए आया ही नहीं। विवेचना के दौरान आरोपी कांशी राम खुटे को उसके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकर किया। आरोपी को आज दिनांक 16.12.2025 को विधिवत गिरफ्‌तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा- 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज