BREAKING NEWS: बालको प्लांट में हुआ हादसा: GAP एरिया में ब्लास्टिंग की घटना से हड़कंप, कर्मी के घायल होने की ख़बर आई सामने 

राजधानी से जनता तक| कोरबा| सोमवार को BALCO के GAP प्लांट में अचानक हुए तेज धमाके से शोर मच गया। हादसा उस समय हुआ जब प्लांट के नियमित काम चल रहा था। तभी प्लांट के भीतर GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) में धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में लेजाया गया है।प्लांट के अंदर अचानक एक तेज आवाज आई जिसके बाद धुआं उठने लगा। प्रारंभिक जानकारी अनुसार कुछ लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com