अहिल्या मरकाम भाजपा महिला जिला गरियाबंद महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला संगठन को जताई आभार 

राजधानी से जनता तक / चरण सिंह क्षेत्रपाल गरियाबंद- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश ( संगठन) महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गरियाबंद अनिल चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गरियाबंद के महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी , कार्यकर्ता व बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष जताई है , भाजपा महिला मोर्चा जिला गरियाबंद के महामंत्री बनाए जाने पर अहिल्या मरकाम 

द्वारा प्रदेश व जिला भाजपा संगठन को आभार जताती हुई बताई कि जिस तरह से भाजपा संगठन ने मुझे भाजपा महिला मोर्चा में जिला गरियाबंद के लिए महामंत्री पद का दायित्व दी गई है , मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक पार्टी व संगठन के द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर ग्रामीण जनों को लाभान्वित करने शुरू से अंत तक प्रयास करूंगी। तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला गरियाबंद जिला संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सभी पिछड़े वर्गों व महिलाओं के लिए भाजपा की नीति रीति व केंद्र/प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर जन -जन तक पहुंचाने में मेरी अहम योगदान रहेगी।

अन्य वर्गों के द्वारा भी अहिल्या मरकाम को यह जिम्मेदारी मिलने पर यह कहा गया कि भाजपा संगठन को मजबूती के साथ-साथ पिछड़े वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए हमेशा समाज हित में समाज के प्रति कार्य करने की बात कही है।अब भाजपा महिला मोर्चा जिला गरियाबंद महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अपने समाज व अन्य समाज वर्ग के लोगों ने आभार अभिव्यक्त किया गया है । उन्होंने और भी यह कहीं कि इस क्षेत्र में हर वर्गों के साथ एक साथ मिलकर सबका साथ,सबका विश्वास इसी तर्ज से एकजुट होकर काम करना मेरी मुख्य मकसद है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज