कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर सड़क किनारे हो रही राखड़ की अवैध डंपिंग से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहन खुलेआम राखड़ गिरा रहे हैं, जिससे सड़क और आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि कई स्थानों पर राखड़ सीधे सड़क पर डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए उपयोग किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज