कर्मचारी ने गबन छुपाने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक कर्मचारी ने करीब 4.50 लाख रुपये के गबन को छुपाने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी।
पुलिस के अनुसार, उरगा निवासी वरुण नायर ने 3 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीतामणी गौ माता चौक के पास उसके कर्मचारी के साथ लूट हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्ध कर्मचारी से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी प्रियंशु देवांगन (निवासी जांजगीर) ने स्वीकार किया कि उसने बीमा नवीनीकरण के लिए मिली राशि का दुरुपयोग किया और गबन छुपाने के लिए झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज