कोरबा की बदहाल व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

राजधानी से जनता तक कोरबा। भीषण गर्मी और बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद व नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपते हुए कोरबा की बिजली, विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मुख्यमंत्री के 12 जून 2025 को कोरबा प्रवास के दौरान यह ज्ञापन सौंपा गया।

साहू ने अपने पत्र में लिखा कि उर्जाधानी कोरबा से जहां एक ओर देश के कई राज्यों को बिजली आपूर्ति की जाती है, वहीं दूसरी ओर खुद कोरबा के नागरिक बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। हल्की हवा या मामूली बूंदाबांदी होते ही घंटों बिजली गुल हो जाती है, जिससे श्रमिक वर्ग और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ने 12 दिसंबर 2024 को कोरबा के विकास कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से 23 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, किंतु अब तक यह राशि जारी नहीं की गई है। इसके चलते नगर निगम कोरबा के अधिकांश विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी चिंता जाहिर की और कहा कि केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद कोरबा शहर की सफाई व्यवस्था निराशाजनक बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोरबा की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज