कोरबा में धान उपार्जन केंद्र पहुंचा हाथी: हमले में केंद्र प्रभारी की मौत, दहशत का माहौल

राजधानी से जनता तक| कोरबा में दर्दनाक घटना सामने आई हैं, जहां हाथी के हमले में उपार्जन केंद्र प्रभारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। घटना कोरकोमा क्षेत्र के कुदमुरा धान खरीदी केंद्र का हैं।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार धान उपार्जन केंद्र कुदमुरा में बीती रात केंद्र प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत परिसर में मौजूद रहकर धान के रखवाली का कार्य कर रहे थे, लगभग 2-3 बजे के बीच हाथी केंद्र में पहुंचा और उत्पात मचाने लगा, इस दौरान हाथी ने केंद्र प्रभारी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

 

 

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वन विभाग की टिम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं। घटना के बाद से धान खरीदी से जुड़े कर्मचारियों में भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाने के साथ ही आक्रोश देखा जा रहा हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज