गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई पिकअप वाहन में परिवहन हो रहा 60 कट्टा (लगभग 24 क्विंटल) अवैध धान, कीमती लगभग ₹75,000/- को किया जप्त

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सत्र के दौरान अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार धान की खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से, निर्धारित खरीदी केंद्रों में एवं वैध दस्तावेजों के आधार पर की जाती है। इसके विपरीत धान का अवैध परिवहन, भंडारण एवं खरीद–फरोख्त दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा सतत गश्त, सक्रिय मुखबिर तंत्र तथा सघन निगरानी के माध्यम से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना देवभोग पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँची एवं संदिग्ध वाहन क्रमांक ओडी -26- 7259 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी में कुल 60 कट्टा (लगभग 24 क्विंटल) धान भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक से वैध दस्तावेज मांगने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रथम दृष्टया मामला अवैध धान परिवहन का पाए जाने पर थाना देवभोग द्वारा वाहन एवं धान को विधिवत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जप्त धान – 60 कट्टा (लगभग 24 क्विंटल)
अनुमानित कीमत – लगभग ₹75,000/-
जप्त वाहन – OD 26 7259

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज